यदि आपने दिल्ली लक्ष्मी योजना (DLY Portal) के तहत हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया है, तो अब आप घर बैठे अपने मोबाइल से आवेदन की स्थिति (Application Status) चेक कर सकते हैं।
दिल्ली सरकार द्वारा आवेदकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर Track Status का विकल्प दिया गया है। इस लेख में हम आपको Delhi Laxmi Yojana Status Check की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बता रहे हैं।
दिल्ली लक्ष्मी योजना स्टेटस चेक करने के लिए जरूरी चीजें
स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक करने से पहले निम्नलिखित विवरण अपने पास रखें:
-
Application Reference Number: फॉर्म जमा करते समय मिली रसीद पर दर्ज आवेदन संख्या।
-
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर: वह नंबर जो फॉर्म भरते समय दिया गया था।
-
आधार कार्ड नंबर: आवेदिका का 12 अंकों का आधार नंबर।
Delhi Laxmi Yojana Status Check कैसे करें?
अपने आवेदन का स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: सबसे पहले दिल्ली लक्ष्मी योजना के official portal dly.delhi.gov.in पर जाएँ।

-
Track Application पर क्लिक करें: होमपेज पर “Check Application Status” या “Track Status” का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
-
विवरण दर्ज करें: अपने चयन के अनुसार , Mobile Number ओर Date of Birth करके भरे।

-
Captcha और OTP भरें: स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code दर्ज करें और “Send OTP” पर क्लिक करें।
-
स्टेटस देखें: अपने मोबाइल पर प्राप्त OTP डालकर Submit करें। आपकी स्क्रीन पर आवेदन का स्टेटस आ जाएगा।
आपके स्टेटस में क्या दिख सकता है?
-
Pending: आपका आवेदन पत्र अभी सत्यापन (Verification) की प्रक्रिया में है।
-
Approved: आपका फॉर्म स्वीकार कर लिया गया है, जल्द ही किस्त जारी होगी।
-
Rejected: दस्तावेजों में गड़बड़ी या अपात्रता के कारण फॉर्म खारिज कर दिया गया है।
-
Payment Credited: ₹2,500 की राशि सफलतापूर्वक आपके बैंक खाते में भेज दी गई है।
निष्कर्ष
Delhi Laxmi Yojana Status Check करना बेहद आसान है। यदि आपका आवेदन किसी वजह से रिजेक्ट (Reject) हो गया है, तो आप पोर्टल पर जाकर त्रुटि सुधार कर दोबारा दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक हो ताकि DBT ट्रांसफर में कोई समस्या न आए।